यूरिन या टॉयलेट एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जब भी टॉयलेट आए तो हमेशा कर लेना चाहिए। पर कुछ लोग इसे रोक लेते है कई घंटो तक। कुछ लोग ऐसा आलस की वजह से करते है और कुछ लोग वाशरूम पास न होने की वजह से।
कई लोगों को ऐसा लगता है कि थोड़ी देर पेशाब रोकने से कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपकी गलतफहमी है ये। पेशाब रोकने से आप कई सारी खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। जिसमें किडनी की बीमारी, ब्लैडर, लिवर और यूट्रस की बीमारी शामिल है। जानिए किन लोगों को पेशाब रोकने से कौन सी बीमारी का खतरा हो सकता है।
पेशाब का काफी देर तक रोकना Kidney के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप 2 मिनट से ज्यादा पेशाब रोकते हैं तो समझ लें कि आपकी दोनों कीडनी कभी भी खराब हो सकती है। जो लोग डायबीटीज को रोगी हैं उन्हें तो खासतौर से इसका ध्यान रखना चाहिए। जिन लोगों को डायबिटीज की परेशानी है उन्हें खासतौर से सही समय पर पेशाब करना चाहिए क्योंकि ये उनकी कीडनी के लिए बिल्कुल सही नहीं है
जब पेशाप आए और हम उसे करने न जाए तो वो पेंशाप हमारे ब्लेडर में जमा हो जाता है। जिसे यूरिनरी रिटेंशन कहते है। इस कारन जब आप बाद में पेशाप करने जाते है तो दर्द और जलन होता है। कई लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते है और उन्हें ये पता ही नहीं होता की उन्हें यह बीमार है।