देहरादून : चालू वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है और नगर निगम ने अपने 20 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 15 करोड़ रुपए वसूल लिए है। साथ ही अभी 5 करोड़ रुपए की वसूली की जानी है। निगम का दावा है कि अगले 15 दिनों में ये रकम भी बकायादारों से वसूल ली जाएगी। नगर आयुक्त विजय जोगदंडे ने बताया कि पिछले वर्ष नगर निगम ने 12 करोड़ रुपए वसूल पाया था।
ये पढ़े : गढ़वाल लोकसभा में शौर्य की हलचल
इस वर्ष 20 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है जोकि तय समय में पूरा कर लिया जायेगा। साथ ही 6 केंद्रीय संस्थानों से भी सर्विस चार्ज वसूले जाने के लिए निगम की और से नोटिस जारी किया गया था जिसके चलते इन संस्थानों ने अपना पक्ष रखा था। जिसकी सत्यता जांचने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था और इस कमेटी ने रिपोर्ट सौंप दी है।अब इन संस्थानों को दोबारा से नोटिस जारी किया गया है।
देहरादून से विनय सूद